मेधावी छात्रों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान
कौशाम्बी, अगस्त 19 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय आय एवं छात्रवृत्ति परीक्षा (एनएमएमएस) में अधिक से अधिक मेधावी ग्रामीण छात्रों का चयन कराने के लिए विकास खंड सिराथू के 192 सरकारी विद्यालयों में तैयारी शुरू कर दी गई है। कक्षा आठ के छात्रों को परीक्षा के लिए विषयवार मार्गदर्शन देने के साथ नियमित अभ्यास कराया जा रहा है।छात्र-छात्राओं की तैयारी बीईओ सिराथू डॉक्टर प्रज्ञा सिंह के मार्गदर्शन में गठित विशेष शैक्षणिक समिति में गणित, विज्ञान, सामाजिक विषय और मानसिक योग्यता के विशेषज्ञ शामिल किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अभियान के नोडल अधिकारी एआरपी एवं सामाजिक विषय विशेषज्ञ चौधरी ओपी सिंह सभी संकुल और विद्यालयों का भ्रमण कर सेमिनार व कार्यशालाओं के माध्यम से छात्रों को परीक्षा की रणनीति बता रहे हैं। पात्र छात्रों के अधिक से अधिक आवेदन करा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.