मेधावी छात्रों के लिए छात्रावास और मार्गदर्शन केंद्र बनें
लखनऊ, मार्च 18 -- लखनऊ, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय कुर्मी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिग्नेशभाई कालावडिया ने बुधवार को समाज के उत्थान, सामाजिक सद्भाव और एकता के लिए आगामी रणनीति की घोषणा की। प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि पूरे देश में अलग-अलग उपनामों जैसे कुर्मी, पाटीदार, कुनबी, मराठा, कम्मा, रेड्डी आदि से पहचाने जाने वाले करीब 35 करोड़ से अधिक समाज के लोगों को एक वैचारिक मंच पर लाना और उनकी सामूहिक शक्ति को राष्ट्र निर्माण में जोड़ना हमारा उद्देश्य है। जिग्नेशभाई ने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि अन्य प्रदेशों से पढ़ने के लिए आने वाले समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावास और मार्गदर्शन केंद्रों की स्थापना करना भी हमारा उद्देश्य में हैं। जिससे समाज के गरीब छात्रों को शिक्षा ग्रहण करने में कोई परेशानी न उठानी पड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.