लखीमपुरखीरी, अप्रैल 8 -- क्षेत्र के सरस्वती ज्ञान मंदिर चंदपुरा रमियाबेहड़ में मेधावी छात्रों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि रघुवीर सिंह यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। विशिष्ट अतिथि मनोज कुमार शुक्ला ने छात्रों को सम्मानित करते हुए पुरस्कार वितरित किए। सम्मान पाकर छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आराध्य शुक्ला, समर जायसवाल, अधिकांश मौर्य, माइकल, रुद्रांश, अर्चित मौर्य, विद्या सागर, शिवांश तिवारी, लक्ष्य तिवारी, अनुप्रिया, दरकसा, अंश वर्मा सहित कई छात्र-छात्राएं शामिल रहे। प्रधानाचार्य भानु शुक्ला ने अतिथियों व अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे...