सहरसा, मार्च 30 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। चिल्ड्रेन स्कूल्स एसोसिएशन, कोशी रेंज, सहरसा द्वारा रविवार को 32वीं मेधा परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं के सम्मान में रविवार को पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता बैजनाथ कुमार ने किया, जबकि व्यवस्था एवं सहयोग में रजनी कुमारी की सक्रिय भूमिका रही। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं उद्घाटन के साथ हुआ, जिसमें प्रमंडलीय अध्यक्ष, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव सहित सभी मुख्य अतिथियों ने सहभागिता निभाई। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महिषी विधानसभा के विधायक डॉ गौतम कृष्ण, प्रमंडलीय अध्यक्ष राम सुंदर साहा, डॉ रजनीश रंजन एवं जिला परिषद सहरसा के उपाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार यादव उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम...