बलरामपुर, अप्रैल 29 -- तुलसीपुर, संवाददाता। स्थानीय ईशावास्यम इंटर कॉलेज में नया विचार नया ऊर्जा फाउंडेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में मंगलवार को मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम तुलसीपुर राकेश कुमार जयंत ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक डॉ. आरबीएस पुष्कर, खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. स्वामीनाथ मौर्य, अवध क्षेत्र प्रभारी अजय सिंह तथा मंडल अध्यक्ष शिवपाल यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य शाकिर अली ने की। अतिथियों ने कहा कि मेधावी छात्र ही समाज और राष्ट्र का भविष्य हैं, इसलिए उनकी प्रतिभा को मंच देना जरूरी है। सम्मान पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। समारोह में शिक्षक, अभिभावक व गणमान्यजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

हिंद...