अल्मोड़ा, अप्रैल 14 -- रानीखेत। यहां मिशन इंटर कॉलेज की मेधावी छात्रा मेघा पवार को एनर्जी लिंकेज के सह-संस्थापक और सीएसको तथा रूटवे फ्रेट सॉल्यूशंस के उपाध्यक्ष विकास पंत ने शैक्षणिक सहायता प्रदान की है। गुरुग्राम निवासी विकास पंत ने प्रोत्साहन राशि के रूप में 10 हजार रूपये छात्रा को प्रदान किए हैं और भविष्य में मेघा की पढ़ाई का खर्च उठाने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के अन्य मेधावी बच्चों को भी सहायता दी जाएगी। मेघा होनहार छात्रा है कई प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अव्वल रह चुकी हैं। उन्हें राज्य स्तर पर स्कॉलरशिप भी मिलती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...