मेरठ, अप्रैल 22 -- लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कॉलेज मवाना के संरक्षण में बुधवार को आशीर्वाद यज्ञ का आयोजन किया गया। इस यज्ञ को अनिका गोला ने संपन्न कराया व आशीर्वाद दिया। इसके पश्चात महाविद्यालय की पूर्व छात्रा अनिका गोला को पटका पहनाकर और शील्ड से सम्मानित किया गया। वह विश्वविद्यालय की टॉपर रही है। वर्ष 2018 की और 2020 में उन्होंने विश्वविद्यालय को एमए में टॉप किया था। उनके सम्मान में छात्राओं ने कर्तव्य ध्वनि से अनिका गोला का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में सरोज चौहान, डॉ.नीलम, डॉ. नीता वर्मा, डॉ. दीपशिखा, पूनम रस्तोगी, पूजा गुप्ता, शिवानी दुबलिश, सिमरन, पिंकी रस्तोगी, शैलजा व अलका आदि उपस्थित रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...