हाथरस, मई 27 -- ​सासनी । मंगलवार को आगरा जोन के अपर पुलिस महानिदेशक एस के भगत ने कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। कोतवाली पहुंचने पर पुलिस बल द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा, अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा और क्षेत्राधिकारी हिमांशु माथुर मुख्य रूप से मौजूद रहे। ​निरीक्षण के दौरान एडीजी ने थाना कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष और साइबर हेल्पलाइन का जायजा लिया। उन्होंने शासन व मुख्यालय स्तर से संचालित प्राथमिकताओं और अभियानों की समीक्षा की। एडीजी ने अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम, 'मिशन शक्ति', जनसुनवाई, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, बीट पुलिसिंग, यातायात और कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में कड़े दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के बाद की पहल ​उन्होंने ...