बेगुसराय, अप्रैल 25 -- नावकोठी, निज संवाददाता। घरों में बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने तथा बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि और लगाव बढ़ाने के उद्देश्य से शहीद मेजर अरविंद बजाला पाठशाला, पीरनगर गम्हरिया (निःशुल्क पाठशाला) में सोमवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। शिक्षक अमन कुमार ने अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि बच्चे की पहली पाठशाला उसका घर होता है और माता-पिता उसके प्रथम शिक्षक होते हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों के क्लास वर्क, होमवर्क और शिक्षकों की टिप्पणियों को नियमित रूप से जांचें तथा जहां बच्चा कमजोर है, वहां उसे आगे बढ़ाने में शिक्षकों का सहयोग करें। प्राचार्य चंदन कुमार ने भी अभिभावकों से कहा कि बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना उनकी जिम्मेदारी है। बच्चों को प्रतिदिन घर पर स्वाध्याय क...