मेधावी छात्राओं को मिली स्टडी टेबल, खिले चेहरे
गोंडा, अगस्त 13 -- बेलसर, संवाददाता। ब्लॉक सभागार में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय और पीएम श्री विद्यालय की मेधावी छात्राओं को स्टडी टेबल वितरण अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि तरबगंज विधायक प्रेम नरायन पांडेय, डीएम प्रियंका निरंजन, सीडीओ दयानंद प्रसाद और बीएसए अमित सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तरबगंज विधायक प्रेम नरायन पांडेय ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार विकास में विश्वास रखती है और अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही सरकार की प्राथमिकता है। यह भी पढ़ें- Gonda News: ब्लॉक परिसर में पौधरोपण कर दिया पर्यावर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.