धनबाद, अगस्त 27 -- धनबाद। अभया सुंदरी बालिका हाईस्कूल हीरापुर की मेधावी छात्राओं को संगीता नंदन प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नौवीं की छात्रा तनुश्री को दस हजार, प्रियंका कुमारी को साढ़े सात हजार, 10वीं की छात्रा अंशु कुमारी और निधि को साढ़े सात हजार और सर्टिफिकेट दिए गए। संगीता नंदन अभया सुंदरी बालिका विद्यालय की पूर्ववर्ती छात्रा रही है। मां संगीता नंदन की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पुत्र प्रियांक नंदन लंदन से आए। बेटे प्रियांक ने कहा कि मां को अभया सुंदरी स्कूल से लगाव था। मेधावी छात्राओं को सम्मानित करना उनके जीवन का अमूल्य पल है। मौके पर लेफ्टिनेंट जनरल राकेश नंदन, संजय राणा, अनूप राणा, रिंकू राणा, संजीव राणा समेत शिक्षिकाएं मौजूद थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...