कन्नौज, अप्रैल 24 -- नगर के गंगेश्वरनाथ मंदिर के पास स्थित गंगारानी बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह में पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुमन यादव ने मेधावी छात्र-छात्राओं को माल्यार्पण कर व प्रतीक चिन्ह भेंट करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में गंगारानी बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा उन्नति दीक्षित और निष्ठा शर्मा को सम्मानित किया गया। वहीं चौधरी ब्रज किशोर सिंह इंटर कॉलेज के छात्र सम्भव और लखन तथा बाबूसिंह गंगारानी इंटर कॉलेज की छात्रा सृष्टि और आफरीन को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मान मिला। इसके अलावा चौधरी ब्रज किशोर सिंह इंटर कॉलेज की छात्रा नेहा शर्मा और कोमल दुबे को भी सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- आशा देवी बालिका इंटर कॉलेज में मेधावियों को पहनाए गए मेडल इस अवसर पर प्रबंधक व पूर्व ब्लॉक प्रमुख बृजकिशोर सिंह यादव, मानस...