बगहा, अप्रैल 4 -- बैरिया,एक संवाददाता बैरिया प्रखंड स्थित केदार पांडेय प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में शनिवार को मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर में सादगीपूर्ण माहौल में आयोजित इस कार्यक्रम में मेधावी छात्राओं को मेडल, डायरी और कलम देकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक शत्रुघ्न ठाकुर ने कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए निरंतर मेहनत, समर्पण और अनुशासन जरूरी है। उन्होंने छात्राओं को समय का सदुपयोग करने, नैतिक मूल्यों को अपनाने और एक जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी। साथ ही उन्होंने छात्राओं से संवाद कर उनके भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्र...