मुजफ्फर नगर, मार्च 13 -- महाराजा अग्रसेन कन्या पीजी कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के समापन समारोह व मेधावी छात्राओं के अलंकरण समारोह का आयेाजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार प्रगति के पथ पर अग्रसर है । इंफ्रा स्ट्रक्चर, शिक्षा अन्य सभी विभागों मे निरंतर कार्य प्रगति पर है । कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण कर किया गया । समारोह संरक्षक कृष्ण गोपाल मित्तल ने भी कार्यक्रम में शिरकत की वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप मे नगर पंचायत चरथावल के चेयरमेन मास्टर इस्लाम व प्रमुख समाजसेवी अभिषेक बंसल रहे। छात्राओं द्वारा नुककड़ नाटक व देशभक्ति गीत भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्या डा. अनीता रानी ने किया । छात्रा कुमारी सादिया, लायब...