अररिया, मई 10 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। मातृ दिवस के अवसर पर हितैषी मंच द्वारा वृद्ध कल्याण केंद्र, हरिपुर डाक में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सदानंद मेहता जी ने की। कार्यक्रम के दौरान मार्मिक गीत की प्रस्तुति के लिए छात्रों और बच्चों को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने वालों में मनीषा, संजना, मयूराक्षी, गजाला और कोमल शामिल रहीं। इस अवसर में प्लस-टू रामलाल उच्च विद्यालय, हरिपुर डाक से इंटर आर्ट्स में उत्कृष्ट स्थान पाने वाली छात्रा नूरी प्रवीण, साइंस में प्राची कुमारी, तथा मैट्रिक में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाली मयूराक्षी और गजाला प्रवीण को संस्थापक विनोद कुमार तिवारी के द्वारा सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- मातृ दिवस पर मेधावी छात्राओं और बच्चों को किया सम्मानित कार्यक्रम में बूटन दास...