लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 15 -- लखीमपुर, संवाददाता। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत परिषदीय स्कूलों, बा स्कूलों में पढ़ने वाली कक्षा छह से आठ तक की मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए सभी स्कूलों से कक्षा छह, सात व आठ में पढ़ने वाली दो-दो मेधावी छात्राओं के नाम मांगे गए हैं। बीएसए ने इसके लिए सभी बीईओ को पत्र लिखा है। बीएसए ने निर्देश दिया है कि 15 दिसम्बर तक हार्डकॉपी कार्यालय में उपलब्ध कराई जाए। बीईओ को निर्देश दिया है कि सभी स्कूलों से सम्पर्क कर सूची उपलब्ध कराएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...