पिथौरागढ़, सितम्बर 24 -- महेश पाल, अस्कोट। अटल उत्कृष्ट बापू राइंका नारायण नगर के विद्यार्थियों का मेधावी छात्रवृत्ति के लिए चयन हुआ है। गुरुवार को प्रधानाचार्या उर्मिला भाट ने बताया कि विद्यालय से मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति के लिए योगिता कन्याल, दिव्यांका शाही, राहुल बोहरा, मोनिका बाछमी व काव्या बोरा का चयन हुआ है। साथ ही राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा में दिव्यांका शाही, राहुल बोहरा व काव्या बोरा चयन हुआ है। कहा विद्यालय से मुख्यमंत्री उदयीमान प्रोत्साहन खेल प्रतियोगिता में गौरव खोलिया, कोमल बिष्ट, तनिषा कन्याल, अंजलि खोलिया व मोनिका बाछमी ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों का चयन होने पर विद्यालय परिवार ने खुशी जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...