मेधावी कन्याओं का पूजन कर दिए चांदी के नोट
कानपुर, जून 14 -- कानपुर। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था श्री लाडली जी परिवार ने मनीराम स्थित बम्बईया धर्मशाला में मेधावी बच्चों के सम्मान समारोह का आयोजन किया। मुख्य अतिथि एमएलसी सलिल विश्नोई, विधायक अमिताभ बाजपेई, सुरेश अवस्थी व नीना अवस्थी मौजूद रही। शुभारंभ परिवार की अध्यक्ष आकांक्षा गुप्ता व महामंत्री अंजू खन्ना ने अतिथियों का स्वागत व सम्मान कर किया। अतिथियों ने 30 मेधावी बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका हौसलाफजाई की। सदस्यों मे नवरात्रि की तर्ज पर कन्याओं का पैर धुलाकर, तिलक लगाकर आरती उतारी। उपहार स्वरूप चांदी के नोट देकर विधि-विधान पूजन किया। इस अवसर पर ग्रीष्म अवस्थी, सुनीता गुप्ता, प्रिया वर्मा, शिवानी खन्ना, पलक खन्ना, सुनीता गुप्ता, रुचि मल्होत्रा, गुनिका गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.