कन्नौज, अप्रैल 6 -- क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय जाफराबाद में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जहां बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। वहीं स्कूल के मेधावियों और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधान पुत्र शिवकुमार यादव एडवोकेट ने कहा कि आज शिक्षा में काफी बदलाव आया है। परिषदीय विद्यालयों के बच्चे भी अब अपने परिवार के साथ क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा शेरनी का वह दूध है, जो पिएगा वह दहाड़ेगा। इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सभी का मनमोह लिया। मेधावी बच्चों का जहां पुरस्कृत किया गया। वहीं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ पाठक, एआरपी संज...