फतेहपुर, अप्रैल 24 -- हसवा। स्वामी चंद दास इंटर कॉलेज और श्री 108 स्वामी नागा निर्वाण जी महाराज इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन किया है। स्वामी चंद दास इंटर कॉलेज के शिवम कुमार मौर्य ने इंटरमीडिएट में 87.40% अंक पाकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंजू सिंह (82.40%) दूसरे और आयुष सिंह (81.82%) तीसरे स्थान पर रहे। इसी कॉलेज की हाईस्कूल छात्रा तृप्ति सिंह ने 90.50% अंकों के साथ टॉप किया, जबकि अंजलि ने 89.16% अंक प्राप्त किए। वहीं, स्वामी नागा निर्वाण जी महाराज इंटर कॉलेज की हाईस्कूल छात्रा ससीमा देवी 85.50% अंक लाकर विद्यालय टॉपर रहीं और सावित्री देवी ने 82% अंक प्राप्त किए। यह भी पढ़ें- हाईस्कूल में शुभ, इंटरमीडिएट में विश्वास विद्यालय स्तर पर रहे टॉप प्रधानाचार्य राममिलन वाजपेई व शिक्षकों ने सभी स...