आजमगढ़, अप्रैल 16 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सीबीएसई दसवीं के नतीजे बुधवार शाम घोषित होने के बाद छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे। परीक्षा में अधिकांश बच्चे सफल हुए हैं। जिले के ज्यादातर स्कूलों ने शत प्रतिशत रिजल्ट होने का दावा किया है। बेलइसा स्थित चिल्ड्रेन सीनियर सेकेंडरी स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। विद्यालय की कृतिका त्रिपाठी ने 98 प्रतशित अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है। दसवीं में कुल 248 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। सभी बच्चे सफल हुए हैं। अंशुमान सिंह ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा और अंशिका यादव ने 96.2 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के 26 विद्यार्थी 90 प्रतिशत से अधिक अंक पाने में सफल रहे। यह भी पढ़ें- सीबीएसई 10 वीं बोर्ड परीक्षा में जिला टॉपर बने जेएनवी के तबरेज आलम वहीं 98 विद्यार्थी 80 प्रति...