रांची, जून 14 -- रांची, वरीय संवाददाता। दिगंबर जैन समाज की ओर से रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में शैक्षणिक और व्यावसायिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले करीब 50 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिनमें दसवीं व बारहवीं कक्षा के मेधावियों सहित सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंट) और इंजीनियरिंग के विद्यार्थी शामिल थे। कार्यक्रम की शुरुआत स्मिता पांड्या द्वारा प्रस्तुत मंगलाचरण के साथ हुई। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रांची जैन समाज के गौरव आईएएस दक्ष जैन और विशिष्ट अतिथि के रूप में आईआरएस ईशा जैन उपस्थित थीं। इनके साथ ही विशिष्ट अतिथि विजय पांड्या और समाज के कई पूर्व अध्यक्ष भी मंच पर मौजूद रहे। समारोह के दौरान सत्र 2025-26 की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करने वाले कक्षा दसवीं व बारहवीं के ...