गोरखपुर, जून 11 -- गोरखपुर। प्रजापति स्वाभिमान एसोसिएशन के तत्वाधान में 14 जून को हाई स्कूल, इंटरमीडिएट व उच्च शिक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को को प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह व प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष व पार्षद चंद्रभान प्रजापति व महामंत्री प्रभात प्रजापति ने गुरुवार को संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि यह सम्मान समारोह हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी किया जा रहा है। छात्र-छात्राएं अपना पासपोर्ट साइज फोटो, मार्कशीट की फोटो प्रति, मोबाइल नंबर संगठन के किसी भी पदाधिकारी से 13 जून तक संपर्क कर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। यह भी पढ़ें- जैनामोड़ में भारतीय प्रजापति समाज का सम्मान समारोह 13 जून को यह कार्यक्रम महानगर के वैष्णवी लान निकट जिलाधिकारी आवास के सामने 10 स...