उरई, अप्रैल 1 -- जालौन। महाराणा प्रताप साइंस इंटर कॉलेज में वार्षिक परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें मेधावियों को शील्ड व पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चेयरमैन प्रतिनिधि पुनीत मित्तल ने कहा कि बच्चा वर्ष भर मेहनत करता है। इसका सार्थक परिणाम मिलने पर उन्हें खुशी मिलती है। भाजपा जिला महामंत्री धीरज बाथम ने कहा कि जो बच्चे स्थान प्राप्त नहीं कर पाए हैं, वह निराश न हों। बल्कि आगे के लिए लक्ष्य निर्धारित करें और अभी से तैयारी में जुट जाएं। अंजनी दुबे ने कहा कि सफलता निश्चित ही उत्साहवर्धन करने वाली होती है। सभी छात्रों को उनकी मेहनत का परिणाम मिला है। इस दौरान प्रधानाचार्य रघुवीर सिंह राजावत ने परीक्षाफल की घोषणा करते हुए बताया कि प्राइमरी वर्ग में श्रृद्धा, जुनियर वर्ग में अंश गुप्ता और सीनियर ...