अंबेडकर नगर, मई 14 -- देवरिया बाजार। जय बजरंग साइंस एकेडमी रामनगर का वार्षिकोत्सव एवं मेधावी सम्मान समारोह विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों व पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। मुख्य अतिथि आलापुर विधायक त्रिभुवनदत्त व जिपं सदस्य अजीत यादव ने मेधावियों को मेडल, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसी क्रम में छात्र छात्राओं ने गीत, नृत्य, नाटक की प्रस्तुति कर सभी का मन मोह लिया। इससे पहले मुख्य अतिथियों ने छात्र छात्राओं का मनोबल बढ़ाया। कहा कि जीवन में सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए हमेशा कड़ी मेहनत व सही दिशा की जरूरत होती है। प्रबंधक अंजनी कुमार वर्मा व प्रधानाचार्य जयशंकर त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत कर उन्हें अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान पवन कुमार वर्मा, राजेंद्र सिंह, लालचंद पांडेय, दीपक कुमार, दीपक चंदेल व प्रभ...