मैनपुरी, मई 15 -- मैनपुरी। नगर के आगरा बाईपास रोड स्थित जेएस मेमोरियरल पब्लिक स्कूल के इंटरमीडिएट छात्रों ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय के छात्र समर्थ कुमार और नेहा बानो ने 95-95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया है। शिवम और चित्रांशी ने संयुक्त रूप से 94 प्रतिशत अंक और आर्यन ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के 25 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक, 53 छात्रों ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। विद्यार्थियों की इस सफलता से विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय में मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य डा. अनिल कुमार ने सभी मेधावी छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके साथ ही विशेष रूप से टॉपर छात्र समर्थ कुम...