मेरठ, जून 6 -- लावड़ के मोहल्ला बड़ा शिव मंदिर स्थित भाजपा नेता मोहन सैनी के कार्यालय पर मेधावियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। क्षेत्र के 600 मेधावी विद्यार्थियों को विशिष्ट अतिथि हरपाल सैनी और मुख्य अतिथि पूर्व विधायक संगीत सोम द्वारा सम्मानित किया गया। पूर्व विधायक संगीतसोम ने कहा कि शिक्षा ही सफलता का सबसे मजबूत आधार है। विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने चाहिए। उन्होंने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समाज में सकारात्मक और प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देता है और अन्य बच्चों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बड़ी संख्या में अभिभावकों और क्षेत्रवासियों ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर व...