मुजफ्फर नगर, मार्च 27 -- मुजफ्फरनगर। चिल्ड्रन एकेडमी सीनियर सेकेंड्री स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत प्ले-ग्रुप से लेकर यूकेजी तक का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन और पूजन के साथ हुआ, जिसमें विद्यालय प्रशासन, शिक्षकों और नन्हे विद्यार्थियों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। परीक्षा परिणाम की घोषणा करते हुए प्रधानाचार्य अमर पांचाल ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि परिणाम केवल एक पड़ाव है, असली लक्ष्य निरंतर सीखना है। उन्होंने विशेष रूप से उन बच्चों का भी मनोबल बढ़ाया, जो इस बार स्थान पाने से चूक गए, उन्होंने कहा कि असफलता से निराश होने के बजाय दोगुनी लगन से मेहनत करें। उप प्रधानाचार्या सान्या निगम ने अनुशासन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.