प्रयागराज, अप्रैल 24 -- राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं के प्रमाणपत्र बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के एमडीएम सेल में उपलब्ध हैं। बीएसए अनिल कुमार ने संबंधित प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया है कि प्रमाणपत्र प्राप्त कर दो दिवस के भीतर सफल अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। चयनित लाभार्थियों को कक्षा नौ से 12 तक प्रत्येक वर्ष अगस्त से सितम्बर तक नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (एनएसपी) पर फ्रेश व नवीनीकरण क्लेम बिल डाटा अपलोड करना एवं विद्यालय स्तर तथा जिला नोडल अधिकारी स्तर से सत्यापित होना आवश्यक है। छात्रवृत्ति संबंधित समाधान के लिए टोल फ्री नंबर 18001805311 पर समाधान प्राप्त किया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.