श्रावस्ती, जून 1 -- भिनगा (श्रावस्ती),संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए सोमवार कलेक्ट्रेट सभागार में मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें हाईस्कूल के 11 व इंटरमीडिएट के 10 मेधावियों को परीक्षा में जिले के टॉप टेन सूची में स्थान लाने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा, विधायक श्रावस्ती रामफेरन पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष डा मिश्रीलाल वर्मा, डीएम अन्नपूर्णा गर्ग व सीडीओ शाहिद अहमद ने सम्मानित किया। सम्मान पाने वाले में हाईस्कूल के क्रमशः नौशाद, सचिन शुक्ला, अमर प्रकाश, रोशनी वर्मा, लकी, आयुष्मान पटेल, दिव्यांशी गुप्ता, कमल तिवारी, आदित्य पाठक, शची शर्मा, दामिनी वर्मा तथा इण्टरमीडिएट में क्रमशः मुस्कान यादव, खुशी श्रीवास्तव, सविता यादव, सुशील मिश्र, आँचल मौर्या, नेहा सिंह यादव...