लखनऊ, मार्च 17 -- लखनऊ। निलमथा में सरदार पटेल कल्याण संस्थान के तत्वाधान में होली मिलन एवं मेधावी सम्मान समारोह मनाया गया। समारोह में यूपीएससी में चयनित अनुपम वर्मा,अभिजीत नंदन,स्वराज वर्मा, अनुराधा चौधरी, आकांक्षा पटेल, प्रीती वर्मा, दीप्ति चौधरी, आयुषी वर्मा, आकृति वर्मा व चंदन पटेल को बैज, माला, अंगवस्त्र, तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर गुजरात से आए बल्लभ कथा वाचक हरी भाई पटेल, सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल,आईएएस हीरा लाल के अलावा संस्थान के अध्यक्ष रामजी चौधरी, उपाध्यक्ष राधेश्याम वर्मा, कोषाध्यक्ष डॉ.आशुतोष कुमार वर्मा व महामंत्री गौतम वर्मा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...