झांसी, जून 1 -- झांसी। कलेक्ट्रेट के सभागार में यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट और हाईस्कूल परीक्षा-2026 के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह हुआ। छात्र छात्राओं के चेहरों पर खुशी थी। इसके पहले लखनऊ में मेधावियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा मिले सम्मान का लाइव प्रसारण भी दिखाया। बच्चों ने खूब तालियां बजाई। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम बाद जनपद में कलेक्टर नवीन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वर्ष-2026 के बोर्ड परीक्षाओं के मेधावियों के सम्मान समारोह में मेधावियों से कहा गया कि ये तो शुरुआत है, मेहनत और लगन से हर मंजिल आसान हो जाती है। कार्यक्रम में करीब 21 मेधावियों को सम्मानित किया गया।उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के 10वीं और 12वीं में सर्वोच्च अंक पाने वाले 9-12 विद्यार्थियों को आमंत्रित कर रुपए 21,000 का सांकेतिक चेक, प्रशस्ति...