इटावा औरैया, मार्च 27 -- इटावा, संवाददाता। जिला विज्ञान क्लब की ओर से जिले के मेधावी छात्र छात्राओं के लिए शैक्षिक भ्रमण का आयोजन कराया गया। इस शैक्षिक भ्रमण पर इन्हे दयालबाग एजुकेशनल इंस्टिट्यूट आगरा ले जाया गया। वहां इन्हे विभिन्न संकायों का शैक्षिक भ्रमण भी कराया गया। शुक्रवार की सुबह अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने छात्रों की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक डॉ मुकेश यादव ने बताया कि जिले के सौ छात्र छात्राएं दो बसों से जाए गए। इन्हे डीम्डयूनिवर्सिटी के विभिन्न संकायों का शैक्षिक भ्रमण कराया। जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल कुमार सिंह के निर्देशन में यह भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान छात्र छात्राओं ने यूनिवर्सिटी की विभिन्न प्रयोगशालाओं का, नवाचारों का और नई विधाओं को देखा। छात्रों को वर्तमान उन्नत त...