मेधावियों के साथ अभिभावक भी होंगे सम्मानित
अलीगढ़, सितम्बर 10 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा के स्तर को सुधारने और बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने एक अनूठी पहल शुरू की है। अब स्कूलों में केवल उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को ही नहीं, बल्कि उनके अभिभावकों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।इस योजना के तहत, प्रत्येक कक्षा में सर्वश्रेष्ठ अंक (शैक्षणिक प्रदर्शन) हासिल करने वाले और पूरे सत्र के दौरान सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज कराने वाले छात्रों का चयन किया जाएगा। इन होनहार और नियमित छात्रों के माता-पिता या अभिभावकों को भी विद्यालय स्तर पर आयोजित होने वाले समारोह में आमंत्रित कर मंच पर सम्मानित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों के अभिभावक भी होंगे सम्मानित बेसिक शिक्षा विभाग का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.