बुलंदशहर, मई 14 -- नगर के डीएम रोड स्थित रैनेसा स्कूल की छात्रा अदिति सिंह ने इंटरमीडिएट में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया है। स्कूल में उन्हें प्रथम स्थान मिला है। नगर की आदर्श नगर कॉलोनी में वह परिवार के साथ रहती हैं। पिता विजय प्रताप सिंह एडवोकेट हैं और मां रीमा सिंह मेरठ में प्रवक्ता के पद कार्यरत हैं। अदिति ने बताया कि शुरू से ही उनका मन आईएएस बनने का है और वह इसी को लेकर तैयारी कर रही हैं। उन्होंने बताया कि अब आगे वह डीयू में प्रवेश लेंगे और वहीं से तैयारी करेंगे। बेटी की सफलता पर परिवार में हर्ष का माहौल है। परिजनों ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर भी उन्होंने पढ़ाई की और इससे उन्हें काफी फायदा मिला था。 यह भी पढ़ें- कोई तुक्का नहीं, ये कड़े संघर्ष और लगन का परिणामयशिका का सपना सिविल सर्विस में...