खगडि़या, अप्रैल 7 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के पसराहा थाना क्षेत्र स्थित महद्दीपुर गांव में रविवार को आयोजित सम्मान सम्मारोह में मैट्रिक और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दिलखुश, नीतीश, प्रिंस, खुशबू, आयुष, प्रिया, सविता, रवि सहित दर्जनों विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धि के लिए पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर महद्दीपुर पंचायत के पूर्व मुखिया अशर्फी साह, वीणापाणि संगीत महाविद्यालय सोनडीहा के प्राचार्य हीरालाल पंडित, जमालपुर गोगरी के उपाध्यक्ष राजेश कुमार पंडित, सुपौल उद्योग विभाग के अधिकारी मनोज कुमार, शिक्षक दिनेश कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष अध्यांनंद मेहता, प्राचार्य पुरणेंदु राज,डॉ. नचिकेता, सौरभ कुमार, आनंद प्रकाश, सदानंद मंडल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...