हरदोई, अप्रैल 20 -- हरदोई। राजकीय मेडिकल कॉलेज हरदोई में एमबीबीएस छात्रों के लिए सोमवार को बड़ी सौगात मिली। कॉलेज परिसर में अत्याधुनिक सिमुलेशन लैब का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. जे.बी. गोगोई ने फीता काटकर किया। इस हाईटेक लैब में छात्र अब मरीजों पर उपचार करने से पहले मानव मॉडलों (पुतलों) पर विभिन्न जटिल चिकित्सीय प्रक्रियाओं का अभ्यास कर सकेंगे। इससे छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और मरीजों के उपचार में जोखिम भी कम होगा। प्राचार्य डॉ. गोगोई ने बताया कि यह लैब नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) की गाइडलाइन के अनुरूप स्थापित की गई है। उन्होंने कहा कि नए छात्रों को सीधे मरीजों पर प्रक्रियाएं समझने में झिझक होती है, जिसे सिमुलेशन लैब दूर करने में मददगार साबित होगी। लैब में छात्रों को सीपीआर, टांके लगाना, प्लास्टर बांधना, प्रसव कराना, नवजात की देखभाल, इंजेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.