अल्मोड़ा, जुलाई 15 -- नवीन भट्ट, रानीखेत। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कालेज ताड़ीखेत में स्व कमला नेहरू पुरस्कार सम्मान समारोह हुआ। शिक्षिका बिमला रावत और सुनीता डावर व जिला मंत्री रेखा आर्या ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 16 मेधावी छात्र छात्राओं की माताओं को सम्मान राशि देकर सम्मानित किया। संचालन शिक्षिका हर्षिता ने किया। प्रधानाचार्य उमेश डंगवाल ने सभी का आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...