औरैया, मई 9 -- कुदरकोट, संवाददाता। औरैया जिले के ऐरवा कटरा स्थित डॉ. लोहिया इंटर कॉलेज में शनिवार को मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल, प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख पति मिथिलेश यादव और जिला पंचायत सदस्य श्री प्रकाश यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम में रामपाल यादव, ग्राम प्रधान मनोज शर्मा, चंद्रशेखर गुप्ता, विपिन गुप्ता, अतुल सक्सेना, धीरज यादव, बीनू सक्सेना सहित क्षेत्र के कई लोग उपस्थित रहे। विद्यालय की छात्रा सिद्धि गुप्ता को जिले में आठवां स्थान प्राप्त करने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। वहीं कटरा ब्लॉक में प्रथम स्थान हासिल करने वाले छात्र-छात...