कन्नौज, मई 5 -- डॉ.बीआर अंबेडकर सेवा समिति, किला नगरिया विशुनगढ़ के पदाधिकारियों द्वारा द्वितीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों तथा हाईस्कूल-इंटरमीडिएट में उत्तीर्ण मेधावी छात्र-छात्राओं को शील्ड, मेडल व फूल-मालाओं से सम्मानित किया गया। बाबा पंचम सिंह जनता इंटर कॉलेज, नगला लक्ष्मन शंकरपुर की छात्रा अनामिका ने अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कोमल द्वितीय और सूरज यादव तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम के आयोजक नेम कुमार आजाद के आमंत्रण पर कुसमरा से रजनी किन्नर ने पहुंचकर बच्चों को आशीर्वाद दिया। बौद्ध समाज के लोगों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। पूर्व सैनिकों ने छात्रों को अनुशासन और लगन के साथ पढ़ाई करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर राजू भारती, विमल कुमार, लोकेश शाक्य, प्रवीन शाक्य, संतोष, बंटी...