पलामू, मार्च 14 -- मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। पलामू जिला मुख्यालय सिटी मेदिनीनगर में जलापूर्ति पाइपलाइन में लीकेज की समस्या लगातार गंभीर बनी हुई है। शहर के कई इलाकों में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से रोजाना हजारों लीटर पानी सड़कों पर बहकर बर्बाद हो रहा है। शहरवासियों का कहना है कि कई जगहों पर महीनों से पाइपलाइन टूटे हुए हैं, लेकिन अब तक उनकी मरम्मत नहीं हो पाई है। शहर के कई प्रमुख स्थानों पर पाइपलाइन में लीकेज देखा जा रहा है। जिला स्कूल के पास, हमीदगंज में चेयरमैन मोड़ के पास, बारालोटा में, सदीक चौक के आसपास, रेड़मा मोहल्ला, हमीदगंज के विनय मोड़ आदि जगह पर पाइपलाइन से लगातार पानी बहने के कारण सड़कों पर कीचड़ और गड्ढे बन गए हैं। इससे लोगों को आवागमन में भी परेशानी होती है। विशेषज्ञों के अनुसार अगर किसी मध्यम आकार की पाइपलाइन में लगातार लीक...