पलामू, मई 26 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिले के मेदिनीनगर सिटी के रांची रोड स्थित गौरी शंकर मैरिज हॉल में मंगलवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से मेदिनीनगर सदर प्रखंड कमेटी के तत्वावधान में प्रखंड संवाद सह एसआईआर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेदिनीनगर नगर अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार टिकैत ने की। शिविर का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना और कार्यकर्ताओं को निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी देना था। यह भी पढ़ें- 05-एसआईआर को लेकर एसडीओ ने किया राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकमुख्य अतिथि और उपस्थित गण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह पलामू जिला प्रभारी विनय सिंह उर्फ दीपू तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष बिमला कुमारी मौजूद रहीं। प्रदेश सचिव सह डाल्टनगंज वि...