पलामू, जून 19 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। मेदिनीनगर सदर अनुमंडल के नवपदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी संजय पांडेय ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी सह निवर्तमान एसडीएम सुलोचना मीणा ने उन्हे पदभार सौंपा। इस दौरान उन्होंने सुशासन और जनसेवा को लेकर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त किया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अनुमंडल कार्यालय के विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ बैठक कर परिचय प्राप्त करते हुए कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान, विधि-व्यवस्था का सुदृढ़ संधारण, राजस्व मामलों का समयबद्ध निष्पादन और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। पलामू के विश्रामपुर प्रखंड में बीडीओ सहित विभिन्न प्रशासनिक पदों पर अपनी ...