पलामू, मार्च 21 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला मुख्यालय सिटी मेदिनीनगर के गांधी मैदान के पास तस्कर को अफीम बेचने के क्रम में चतरा जिले के रिमी रामपुर गांव निवासी दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के पास से 1.263 किलोग्राम अफीम जब्त किया गया है। मेदिनीनगर शहर थाना की पुलिस ने रेलवे स्टेशन के समीप से शुक्रवार की रात में गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद शनिवार को जेल भेज दिया है। मेदिनीनगर शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि 19 मार्च की रात में गुप्त सूचना के आधार पर घेराबंदी कर डालटनंज रेलवे स्टेशन के पास से चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र के रिमी रामपुर गांव निवासी मुकेश कुमार रजक एवं सत्यदेव कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के पास से कुल 1.263 किलोग्राम अफीम और दो मोबाइल फोन जब्त किया...