पलामू, अप्रैल 12 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला मुख्यालय सिटी मेदिनीनगर के शिवाजी मैदान में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विराट हिंदू सम्मेलन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सह चित्रकूट से पधारे धर्मानुरागी सीताराम शरण ने कहा कि विश्व कल्याण के लिए सशक्त हिंदू धर्म आवश्यक हैं। उन्होंने सम्मेलन में पहुंचे सभी सनातनी हिंदुओं से अपने धर्म की संस्कृति और संस्कार को जीवन पद्धति अपनाने का आह्वान किया। साथ ही कुरीतियों को तत्काल दूर करने का अनुरोध किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामदास साहू ने जबकि मंच संचालन कार्यक्रम संयोजक सुरेन्द्र विश्वकर्मा ने किया। वृंदावन से पधारी साध्वी लाडली शरण ने हिंदू समाज को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में हिंदू एकता अत्यंत आवश्यक है। हिंदू धर्म की परंपराओं के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.