पलामू, मई 27 -- मेदिनीनगर। करीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को शहर थाना पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। एसडीपीओ राजेश यादव के नेतृत्व में निकाले गए इस फ्लैग मार्च में शहर थाना समेत विभिन्न थाना क्षेत्रों के पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल हुए। मार्च शहर थाना परिसर से शुरू होकर अस्पताल चौक, कनीराम चौक, तेली पट्टी, मुस्लिम नगर, कसाई मुहल्ला, भट्ठी मुहल्ला, शिवाला रोड, धोबी मोहल्ला, पटाका चौक, जिला स्कूल चौक, मुख्य बाजार और छहमुहान चौक होते हुए पुनः शहर थाना पहुंचकर समाप्त हुआ। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस प्रशासन ने लोगों से बकरीद का पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और शांति के साथ मनाने की अपील की। यह भी पढ़ें- सौहार्दपूर्ण माहौल में त्यौहार मनाने को निकाली फ्लैग मार्च एसडीपीओ राजेश यादव ने कहा कि पर्व ...