पलामू, अप्रैल 29 -- मेदिनीनगर/हरिहरगंज,हिटी। भीषण गर्मी के बीच पलामू जिला मुख्यालय सिटी मेदिनीनगर में दोपहर में धूलभरी आंधी चलने और बूंदाबांदी के बावजूद राहत नहीं मिली है। परंतु आम के बगीचे वाले किसानों की चिंता बढ़ गई है। मेदिनीनगर से दूर हरिहरगंज और पिपरा प्रखंड क्षेत्र में बुधवार की दोपहर में तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने के कारण गेहूं की फसल और सब्जी की खेती को आंशिक नुकसान हुआ है। हालांकि बारिश होने से भीषण गर्मी से परेशान लोगों को गर्मी से राहत मिली है और मौसम भी सुहावना हो गया है। हरिहरगंज प्रखंड के कोल्हुवाडा गांव के किसान जनेश्वर मेहता, मिथलेश प्रजापति ने बताया कि गेहूं का बोझा खलियान में रखा हुआ है। यह भी पढ़ें- जिले में बारिश के बाद गर्मी से राहत, घंटों गुल रही बिजली बारिश के कारण गेहूं का बोझा पानी में भीग गया है। गां...