पलामू, अप्रैल 23 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए नगर निगम ने सख्त कदम उठाया है। महापौर अरुणा शंकर ने घोषणा की है कि 1 मई से शहर के मुख्य मार्गों पर फल के ठेले लगाने की अनुमति नहीं होगी। सभी फल विक्रेताओं को अब एक निर्धारित स्थान छहमुहान के पुराना पुलिस क्लब परिसर में ही अपने ठेले लगाने होंगे। महापौर ने गुरुवार को पुराना पुलिस क्लब कैंपस का निरीक्षण किया, जो नगर निगम के अधीन है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को परिसर की तत्काल सफाई और समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया, ताकि वहां व्यवस्थित फल मंडी संचालित की जा सके। महापौर ने बताया कि कचहरी के पास शहीद चौक से पलामू परिसदन तक, सादिक मंजिल चौक से छहमुहान तक और अन्य बाजार क्षेत्रों में बिना अनुमति ठेले लगाए जाने से यातायात प्रभावित हो रहा ह...