पलामू, फरवरी 26 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला मुख्यालय सिटी सह मेदिनीनगर नगर निगम में सफाई व्यवस्था बदतर स्थिति में है। बाजार क्षेत्र के जैन मोहल्ला, भट्ठी मोहल्ला, कुंड मोहल्ला, हनुमान मंदिर चौक, कनीराम चौक, सतार सेठ चौक आदि क्षेत्रों में सफाई की स्थिति स्थिति बेहद खराब है। मुख्य बाजार क्षेत्र में भी सफाई की स्थिति बेहतर रख पाने में सफलता नहीं मिल रही है। शाम में बाजार क्षेत्र में ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मेदिनीनगर नगर निगम के सफाई एवं स्वच्छता के नोडल अधिकारी एमडी शाहिद अंसारी ने बताया कि बाजार में प्रतिदिन तीन बार सफाई कराया जाता है। सुबह सात से 10 बजे तक करीब 25-30 सफाईकर्मी, दोपहर 2 से 5 बजे तक 30-35 सफाईकर्मी जबकि रात 8 से 11 बजे तक 10 सफाईकर्मी नियमित सफाई कार्य में लगे रहते है। बाजार क्षेत्र के अलावा ...