पलामू, जनवरी 29 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। नगरपालिका आम चुनाव-2026 के तहत पहले दिन मेदिनीनगर नगर निगम के महापौर व 35 वार्ड पार्षद पद के लिए किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया। महापौर पद के लिए निर्वाची पदाधिकारी अपर समाहर्ता कुंदन कुमार तय समयावधि में अपने कार्यालय कक्ष में बैठकर उम्मीदवारों का इंतजार करते रहे। इधर नामांकन पत्र खरीदने के लिए अधिसूचना के दूसरे दिन बड़ी संख्या में प्रत्याशी व उनके प्रतिनिधि पहुंचे। मेदिनीनगर नगर निगम के महापौर के लिए पूर्व महापौर अरूणा शंकर, नगरपालिका की पूर्व अध्यक्ष पूनम सिंह, थर्ड जेंडर समुदाय की आयशा सिंह समेत नम्रता त्रिपाठी, हरप्रीत कौर, पुष्पा कुमारी, रिंकू सिंह और नूर सबा नामांकन के लिए पर्चा की खरीददारी की है। वार्ड पार्षद पद के लिए 113 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा खरीदा है। पलामू जिला प्रशासन ने न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.